October 22, 2026 9:04 pm

बसना में 5 जुलाई को लगेगा नि:शुल्क सांसद सेवा स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम देगी सेवाएं

रायपुर AIIMS, DKS एवं रायपुर मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच, परामर्श और उपचार, ब्लड टेस्ट व दवाइयां भी रहेंगी नि:शुल्क

जनसेवा 24 न्यूज | बसना/महासमुंद 5 जुलाई को बसना में लगेगा नि:शुल्क “सांसद सेवा स्वास्थ्य” शिविर बसना क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के मार्गदर्शन में 5 जुलाई 2026 (रविवार) को अग्रसेन भवन, बसना में विशाल “सांसद सेवा स्वास्थ्य शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सांसद के मार्गदर्शन में सिद्ध संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

शिविर में रायपुर AIIMS, DKS, रेड क्रॉस एवं रायपुर मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों की नि:शुल्क जांच, परामर्श एवं उपचार किया जाएगा। साथ ही मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण तथा ब्लड टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

शिविर में किडनी रोग, मूत्र रोग, हड्डी एवं गठिया, जनरल मेडिसिन, नेत्र रोग, अस्थि रोग, शिशु रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, दंत रोग, न्यूरोलॉजी, पेट एवं पाचन तंत्र, फेफड़ा एवं श्वास रोग सहित कई अन्य गंभीर एवं असाध्य रोगों के विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इच्छुक नागरिक पोस्टर पर दिए गए QR कोड के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं अथवा 9165452234 पर संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।

सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी के जन्मदिवस पर रायपुर रेड क्रॉस की टीम के द्वारा रक्तदान का आयोजन भी किया गया है।

स्थान: अग्रसेन भवन, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)

दिनांक: 5 जुलाई 2026 (रविवार)

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें