पिथौरा – नगर के रॉयल किड्स स्कूल नयापारा खुर्द में अग्रसेन जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती क्षमा गोयल (जिला उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा भाजपा), श्रीमती नर्मदा अग्रवाल, श्री सत्यनारायण अग्रवाल (अध्यक्ष, भारत स्काउट गाइड), श्री राजेश गोयल (अध्यक्ष, कपड़ा व्यापारी संघ), श्री नंदकिशोर अग्रवाल (पत्रकार) एवं श्री रैदास गोयल रहे।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा श्री खाटू श्याम जी महाराज एवं श्री अग्रसेन जी महाराज के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियो एवं स्कूल के सभी बच्चों ने एक मुट्ठी चावल व एक सिक्का दान किया।

इस अवसर पर फैंसी ड्रेस,डांस,भाषण एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान मोक्ष साहू ने द्वितीय स्थान रेणुका सेन ने तृतीय स्थान अनाइशा अग्रवाल ने प्राप्त किया। एवं 15 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अतिथि श्रीमती क्षमा गोयल ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए इस आयोजन के लिए रॉयल किड्स स्कूल परिवार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्यारे बच्चे जिस तरह अनुशासित ढंग से शांत होकर कार्यक्रम को देख रहे हैं, वह बेहद सराहनीय है। बच्चों में अनुशासन, संस्कार और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति रुचि देखकर प्रसन्नता होती है। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की ।
कार्यक्रम के अतिथि सत्यनारायण अग्रवाल ने सभी बच्चों की उच्च भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कि ये नन्हे-मुन्ने बच्चे ही कल हमारे देश का भविष्य हैं। बच्चों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने, नई ऊंचाइयों को छूने और अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए । छोटे बच्चे कल के हमारे देश के भविष्य हैं इन्हें हमेशा आगे बढ़ना चाहिए।
नंदकिशोर अग्रवाल (पत्रकार) ने रॉयल किड्स स्कूल परिवार को इस आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चे फैंसी ड्रेस में बहुत ही आकर्षक लग रहे हैं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया । एक बच्ची के डांस पर प्रसन्न होकर उन्होंने तुरंत उसे उपहार स्वरूप पेन भेंट किया और उसका उत्साहवर्धन किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इस संस्था की डायरेक्टर मैम श्रीमती सुरेखा अवस्थी ,प्राचार्य मोहम्मद सिराज, तरुण शर्मा ,समीर पटेल ,मनीष पटेल, श्रीमती स्वाति त्रिवेदी ,तिलेश्वरी योगी,लीना पटेल, प्रियंका सेन ,कविता ठाकुर , जसमीत कौर आजमानी, श्रीमती विजय लक्ष्मी गुप्ता , भीगेश्वरी बंजारा ,श्रीमती रश्मि दीवान, हिमाद्रि पटेल,रश्मिता प्रधान, किरण श्रीवास, अंजू पटेल, रहे।
कार्यक्रम का संचालन दिलीप निषाद एवं श्रीमती मेघा गोस्वामी व आभार प्रदर्शन श्रीमती महिता साहू ने की।











