October 22, 2026 9:09 pm

पिथौरा नगर के हृदय स्थल मंदिर चौक में विराजित मां दुर्गा मंदिर के ज्योत कक्ष के नवनिर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया

माँ दुर्गा मंदिर ज्योत कक्ष का भूमिपूजन समाजसेवी आकाश अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ ।

पिथौरा। पिथौरा नगर के हृदय स्थल मंदिर चौक में विराजित मां दुर्गा मंदिर के ज्योत कक्ष के नवनिर्माण हेतु आज विधि-विधान से भूमिपूजन किया गया।

समाजसेवी आकाश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर शीतला समाज उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत बबलू सोनी, शिल्पा सोनी, गोविन्द शर्मा, पंडित ऋषिकेश शुक्ला, पंडित अभिनव शुक्ला दद्दू महाराज एवं राजा शुक्ला उपस्थित रहे।

मंदिर समिति के अनुसार नवरात्रि पर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मनोकामना ज्योत प्रज्वलित करते हैं, ज्योत कक्ष के नवनिर्माण से श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित सुविधा मिलेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें