October 22, 2026 8:13 pm

पिथौरा :आस्था, उल्लास और ऊर्जा से सराबोर हुआ अंजलि विहार, अष्टमी गरबा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई कंचन जोशी, श्रमजीवी पत्रकार संघ पिथौरा का विशेष अतिथि व सम्मान किया गया।

पिथौरा जनसेवा 24 न्यूज: नवरात्रि की पावन अष्टमी पर अंजलि विहार कॉलोनी में आस्था, उल्लास और भक्ति का अद्वितीय संगम देखने को मिला। माँ आदिशक्ति के जयकारों और डांडिया की खनक से पूरा परिसर ऊर्जा और दिव्यता से सराबोर रहा।

गरबा पंडाल में दर्शकों और डांडिया प्रेमियों का हुजूम उमड़ पड़ा, जिसने पूरे आयोजन को मंत्रमुग्ध कर दिया। नगरवासियों का यह अभूतपूर्व उत्साह देखते ही बन रहा था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कंचन जोशी जी शामिल हुईं। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ पिथौरा का विशेष सम्मान किया गया।

सम्मानित अतिथियों में जिलाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर साहू, नंद किशोर अग्रवाल, राजेश बंसल, निशू माटा, रमेश श्रीवास्तव, विजय गुप्ता, कुलजीत आजमानी, दिनेश गोयल, प्रमोद सिन्हा, राज उपाध्याय,प्रशांत पांडे उपस्थित रहे।

समिति के सदस्यों ने बताया कि अष्टमी पूजन-अर्चना के पश्चात प्रतिदिन की तरह भव्य रास गरबा का शुभारंभ हुआ। आयोजन में प्रतिदिन 100 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जा रहा है तथा एक लक्की प्रतिभागी को LED TV प्रदान किया जा रहा है जिसमें अष्टमी के दिन नंदिनी निषाद ने LED टीवी की विजेता रही है । अंतिम दिवस 21/10/2026 को रावण दहन के पश्चात कुल 10 लाख रुपये तक के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

समिति ने जानकारी दी कि 21 अक्टूबर 2026 को विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा ।

माँ जगदम्बा की कृपा हम सभी नगरवासियों पर बनी रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें