October 22, 2026 8:13 pm

अंजलि विहार दुर्गा उत्सव एवं रास गरबा महोत्सव, पिथौरा में होगी पुरस्कारों की बौछार

11 से 20 अक्टूबर तक निःशुल्क प्रवेश के साथ रास गरबा एवं डांडिया का आयोजन, 21 अक्टूबर को 101 प्रतिभागियों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

जनसेवा 24 न्यूज पिथौरा: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर अंजलि विहार कॉलोनी, पिथौरा में भव्य रास गरबा महोत्सव 2026 का आयोजन ऐतिहासिक होने जा रहा है। मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा के समक्ष आयोजित होने वाले इस महोत्सव में श्रद्धा, भक्ति, संस्कृति और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलने जा रहा है । आयोजन समिति द्वारा गांववासियों, नगरवासियों को परिवार सहित शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने का आमंत्रण दिया जा रहा है।

रास गरबा महोत्सव में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।

आयोजन समिति के अनुसार, महोत्सव में प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए आकर्षक पुरस्कारों और अनेक पुरुस्कार रखे गए है 21 अक्टूबर को 101 प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

घोषित पुरस्कारों:

– प्रथम पुरस्कार: ₹1,71,000
– द्वितीय पुरस्कार: 1.5 टन क्षमता के एसी — 2 प्रतिभागियों को (स्प्लिट)
– तृतीय पुरस्कार: ₹21,000
– 11 प्रतिभागियों को: फ्रिज
– 15 प्रतिभागियों को: वाशिंग मशीन
– 17 प्रतिभागियों को: एलईडी टीवी
– 25 प्रतिभागियों को: इंडक्शन
– 20 प्रतिभागियों को: स्मार्ट वॉच

इसके अलावा भी अन्य आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाने की जानकारी आयोजन समिति ने दी है।प्रतिदिन मिलेगा एलईडी टीवी जीतने का मौका महोत्सव के दौरान प्रतिदिन एक प्रतिभागी को एलईडी टीवी, एवं 25000 तक के पुरस्कारों की घोषणा भी की गई है इससे प्रतिभागियों में उत्साह बढ़ने और आयोजन में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता होने की उम्मीद है।

परिवार के साथ शामिल होने की अपील

आयोजन समिति का उद्देश्य नवरात्रि की परंपराओं को प्रोत्साहित करने के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है एवं बच्चों के लिए टेडी का भी आकर्षक रहेगा। समिति ने पिथौरा एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित रास गरबा एवं डांडिया महोत्सव में शामिल हों और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

स्थान: अंजलि विहार कॉलोनी, पिथौरा
रास गरबा महोत्सव: 11 से 20 अक्टूबर 2026
पुरस्कार वितरण समारोह: 21 अक्टूबर 2026
प्रवेश: निःशुल्क

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें