October 22, 2026 9:08 pm

पिथौरा के चार चिकित्सकों को राज्यपाल की उपस्थिति में मिला सम्मान

पिथौरा। नगर के प्रतिभाशाली चिकित्सक डॉ. कुलवंत राजा आजमानी सहित पिथौरा से जुड़े चार डॉक्टरों को छत्तीसगढ़ सिख समाज द्वारा डॉक्टर्स डे के अवसर पर आयोजित भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। यह समारोह 2 जुलाई को रायपुर के विमतारा में आयोजित हुआ, जिसमें महामहिम राज्यपाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सम्मानित होने वालों में रायपुर जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉ. कुलवंत राजा आजमानी, बिलासपुर में आयुर्वेदिक न्यूरोलॉजी एवं पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. सुष्मिता गुम्बर, डॉ. अवनीश खनूजा तथा दंत चिकित्सक डॉ. कुलप्रीत कौर छाबड़ा शामिल रहे।

डॉ. कुलवंत राजा आजमानी अपनी सेवाभावी कार्यशैली और जरूरतमंद मरीजों के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। उन्हें पूर्व में भी मुख्यमंत्री सम्मान सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।

आयुर्वेदिक न्यूरोलॉजिस्ट एवं पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. सुष्मिता गुम्बर को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं चिकित्सकीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वे पिछले लगभग 10 वर्षों से बच्चों को निःशुल्क स्वर्णप्राशन कराने की सेवा से जुड़ी हुई हैं। पिथौरा में पदस्थापना के दौरान उन्होंने कुपोषण नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाई थी।

सम्मानित चिकित्सकों में डॉ. अवनीश खनूजा तथा दंत चिकित्सक डॉ. कुलप्रीत कौर छाबड़ा का नाम भी शामिल है। डॉ. कुलप्रीत कौर छाबड़ा, कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह ‘मंटू’ की सुपुत्री हैं, जबकि डॉ. अवनीश खनूजा एवं डॉ. सुष्मिता गुम्बर वरिष्ठ पत्रकार रजिन्दर खनूजा की पुत्री हैं। डॉ. कुलवंत राजा आजमानी, भाजपा के वरिष्ठ दिवंगत नेता स्व. कुलदीप आजमानी के सुपुत्र हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें