October 22, 2026 8:14 pm

शरीफाबाद जमीन विवाद : मेरा कोई संबंध नहीं, बदनाम करने की हो रही साजिश-पुरुषोत्तम धृतलहरे का बड़ा बयान

बोर्ड ऑफ रेवेन्यू में लंबित है जमीन प्रकरण, जनपद सदस्य ने आरोपों को बताया निराधार 

पिथौरा | जनसेवा 24 न्यूज। ग्राम शरीफाबाद की जमीन से जुड़े विवाद को लेकर जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे ने अपना पक्ष सामने रखते हुए प्रेस वार्ता में बताया कि इस जमीन विवाद से मेरा किसी भी प्रकार का संबंध होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि न तो उनका उक्त जमीन की खरीद-बिक्री से कोई संबंध है और न ही इस प्रकरण में उनकी कोई प्रत्यक्ष भूमिका है। इसके बावजूद उनका नाम विवाद से जोड़कर प्रचार किया जा रहा है, जिसे उन्होंने निराधार बताते हुए अपनी सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करार दिया है।

बिना प्रमाण नाम जोड़ना अनुचित: धृतलहरे

पुरुषोत्तम धृतलहरे ने अपने बयान में कहा कि वे पिथौरा के जनपद सदस्य हैं और उनकी धर्मपत्नी जनपद पंचायत अध्यक्ष के रूप में सार्वजनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। ऐसे में बिना तथ्यों की पुष्टि किए किसी विवाद से उनका नाम जोड़ना उचित नहीं है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी जमीन विवाद में बिना प्रमाण उनका नाम उछालना और उन्हें ‘भू-माफिया’ जैसे शब्दों से संबोधित करना स्वीकार्य नहीं है। धृतलहरे ने बताया कि इस तरह के प्रचार से उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

बोर्ड ऑफ रेवेन्यू में लंबित है मामला

शरीफाबाद की जमीन से संबंधित प्रकरण वर्तमान में माननीय बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के समक्ष लंबित होने की बात कहते हुए धृतलहरे ने कहा कि मामले के तथ्यों और कानूनी पहलुओं का निर्धारण सक्षम राजस्व प्राधिकारी द्वारा किया जाना चाहिए। उनके मुताबिक, प्रकरण के न्यायिक विचाराधीन रहने के दौरान एकतरफा निष्कर्ष प्रस्तुत करना या किसी को दोषी ठहराने जैसी भाषा का इस्तेमाल करना उचित नहीं है।

राजनीतिक द्वेष से छवि खराब करने का आरोप

धृतलहरे ने अपने बयान में बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनका नाम विवाद से जोड़कर उनकी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उन्हें इस विवाद से जोड़ने का आधार क्या है।

उन्होंने कहा कि पिथौरा की जनता ने उन्हें जनसेवा का अवसर दिया है। यदि राजनीतिक मतभेदों के कारण तथ्यहीन आरोपों के माध्यम से उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जाता है, तो वे इसका जवाब तथ्यों और कानून के माध्यम से देंगे।

मीडिया से निष्पक्ष रिपोर्टिंग की अपील

जनपद सदस्य ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि जमीन विवाद से संबंधित समाचार प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की पुष्टि की जाए और संबंधित पक्षों का पक्ष भी सामने रखा जाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है और निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए समाचार की सत्यता की जांच आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि उन्हें देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है और वे अपनी प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए कानून के तहत उपलब्ध उपाय अपनाएंगे।

जनसेवा 24 न्यूज की टिप्पणी: यह रिपोर्ट पुरुषोत्तम धृतलहरे द्वारा जारी बयान(प्रेस वार्ता) पर आधारित है।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें