October 22, 2026 10:10 pm

पिथौरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

पिथौरा, पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम लाखागढ़ में अवैध शराब बिक्री के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की किए है। अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिथौरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07/10/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम लाखागढ़ बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर के मंच के पास दो व्यक्ति अवैध हाथ भट्ठी की महुआ शराब बेचने के लिए रखे हुए हैं।

सूचना की तस्दीक पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम लाखागढ़ चौक में मौके पर दबिश दी गई। पुलिस को आता देख एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जबकि एक आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

आरोपी का नाम –
रविशंकर प्रजापति पिता रामप्रसाद प्रजापति उम्र 22 वर्ष, निवासी डबरापारा पिथौरा, हाल मुकाम ग्राम लाखागढ़

फरार आरोपी का नाम कृष्णा नायक पिता सुरेश नायक उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नं. 01 लाखागढ़ बताया गया है।

पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से एक सफेद 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में 5 लीटर तथा 1 लीटर वाली पारदर्शी प्लास्टिक बोतल में 1 लीटर कुल 06 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती लगभग 1200 रूपये जप्त किया गया।

आरोपी द्वारा शराब बिक्री का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज पेश नहीं करने पर थाना पिथौरा में देहाती नालसी अपराध क्रमांक 0/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है तथा फरार आरोपी की तलाश जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें