October 22, 2026 8:15 pm

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.95 करोड़ का 560 किलो गांजा जब्त, 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई NH-53 रेहटीखोल चेक पोस्ट पर 560 किलो गांजा जब्त, कीमत 2.80 करोड़

महासमुंद पुलिस को ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक आयशर माजदा Pro 3015 क्रमांक MH 18 BG 7546 में अवैध गांजा ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए NH-53 रोड ग्राम रेहटीखोल में नाकाबंदी की गई।

कुछ देर बाद उक्त वाहन आता दिखा, जिसे रोककर तलाशी ली गई। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे, जिन्होंने पूछताछ में गोलमोल जवाब दिया। कड़ाई से पूछने पर बताया कि वे बरमपुर (ओडिशा) से गांजा लोड कर जलगांव (महाराष्ट्र) ले जा रहे हैं।

वाहन की तलाशी में कैरेट के नीचे छिपाकर रखी गई 16 बोरियों में गांजा मिला। प्रत्येक बोरी में 35-35 किलो गांजा था, कुल **560 किलोग्राम**।

पुलिस को चकमा देने के लिए तस्कर कैरेट के नीचे बोरियों में छिपाकर तस्करी कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपी –
1. अजय रविन्द्र पवार पिता रविन्द्र पवार, उम्र 30 साल, साकिन सोनबरक्षी, थाना एरंडोल, जिला जलगांव (महाराष्ट्र) 2. स्वराज महाजन पिता ज्ञानेश्वर महाजन, उम्र 25 साल, साकिन कसोदा आडगांव, थाना कासोदा, जिला जलगांव (महाराष्ट्र)
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिंघोड़ा में अपराध क्रमांक 120/2026 धारा 20(B)(II)(C) NDPS एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

जप्त सम्पत्ति –
1. 560 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा – कीमती 2,80,00,000/- रुपये 2. घटना में प्रयुक्त आयशर माजदा वाहन – कीमती 15,00,000/- रुपये 3. 02 नग मोबाईल – कीमती 8,000/- रुपये
कुल जप्त सम्पत्ति – 2,95,08,000/- रुपये

यह कार्रवाई सटीक सूचना, त्वरित एवं समन्वय के साथ की गई संयुक्त कार्रवाई का परिणाम है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें