October 22, 2026 9:08 pm

पिथौरा व्यापारियों ने सर्वसम्मति से लिया निर्णय, स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करेंगे-जसबीर सिंह अजमानी

25 वर्षों पुरानी परंपरा रहेगी कायम, बस स्टैंड व्यापारी संघ की बैठक में बनी सहमति

पिथौरा। स्थानीय बस स्टैंड में पिछले करीब 25 वर्षों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किए जाने की परंपरा इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर बस स्टैंड के व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों एवं ध्वजारोहण को लेकर विस्तार से चर्चाएं हुई।

बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए बस स्टैंड व्यापारी संघ के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित करने पर चर्चाएं हुई। इस वर्ष ध्वजारोहण के लिए बस स्टैंड के व्यापारी जसबीर सिंह अजमानी का नाम सर्वसम्मति से तय किया गया।

व्यापारियों ने बताया कि बस स्टैंड में पिछले ढाई दशकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आपसी एकता, भाईचारे और देशभक्ति की भावना के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, समय के साथ साथ बस स्टैंड में व्यापारिक गतिविधियों में बदलाव आया और नई पीढ़ी के व्यापारी भी व्यवसाय से जुड़े, लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर सामूहिक ध्वजारोहण की यह परंपरा आज भी उसी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

बैठक में व्यापारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के गौरव और सम्मान का पर्व है। यह दिन हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के बलिदान को याद करने का अवसर देता है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होती है।

बैठक के दौरान आगामी ध्वजारोहण कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं गरिमामय तरीके से आयोजित करने को लेकर भी चर्चा की गई। व्यापारियों ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से जिम्मेदारियां निभाने की बात कही।

इस अवसर पर व्यवसायी उमाशंकर पाण्डेय, पप्पू अजमानी, रितेश महंती, प्रफुल्ल तिवारी, परमीत सिंह माटा, प्रिंस सलूजा, गुरविंदर सिंह नारंग, पिंटू अग्रवाल, आशीष अवस्थी, राजेश महंती, राजेंद्र महंती, अंकुश महंती, शुभम महंती, सतीश पटनायक एवं शेरू सेन सहित बड़ी संख्या में बस स्टैंड के व्यापारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें