October 22, 2026 8:13 pm

रायगढ़ जिला प्रभारी बनने के बाद पिथौरा के देवेश निषाद की रायगढ़ में प्रथम बैठक संपन्न

संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर हुई चर्चा

जनसेवा 24 न्यूज भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के रायगढ़ जिला प्रभारी नियुक्त होने के बाद नगर पंचायत पिथौरा के अध्यक्ष- देवेश निषाद ने आज रायगढ़ में अपनी प्रथम संगठनात्मक बैठक ली।
बैठक में उन्होंने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को बूथ एवं मंडल स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई ।

रायगढ़ जिला प्रभारी के रूप में देवेश निषाद की यह पहली बैठक रही। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। बैठक के पश्चात देवेश निषाद ने मीडिया से चर्चा करते हुए संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं आगामी कार्ययोजनाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी बाते बताए।

जनसेवा 24 न्यूज़ | पिथौरा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें