पिथौरा। बोलबम कांवड़िया संघ, पिथौरा के तत्वावधान एवं आकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा के पिथौरा पहुंचने पर शिवभक्त कांवड़ियों का जोरदार एवं आत्मीय स्वागत किया गया। कांवड़ियों के नगर आगमन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की मौजूदगी से पूरा क्षेत्र बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।

इस अवसर पर भगवान शंकर-पार्वती एवं अघोरियों की भव्य झांकियों के साथ साथ आकर्षक स्टेज कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं सुप्रसिद्ध भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा की भव्य भजन संध्या ने श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों को भक्तिमय वातावरण में झूमने-थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक एवं श्रद्धालु शामिल हुए।

आज पिथौरा से पटेवा के लिए रवाना हुए कांवड़िए ।
कांवड़ यात्रा के अगले पड़ाव के लिए आज बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़िए पिथौरा से पटेवा की ओर रवाना हुए। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी की गई है। कांवड़ियों के लिए भोजन, स्वल्पाहार, चाय, पेयजल सहित आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।

यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने में मेडिकल टीम, एंबुलेंस, टोल कर्मचारियों तथा विभिन्न सेवा सहयोगियों का भी विशेष सहयोग मिल रहा है। आयोजन समिति द्वारा कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने कांवड़ियों की सेवा देने वाले सभी सेवकों का भी सम्मान कर रहे है ।
अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने यात्रा में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों, सेवा समितियों, प्रशासनिक अमले, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, सेवा और सामाजिक एकजुटता का पर्व है।
हर-हर महादेव, बोल बम ….














