October 22, 2026 10:06 pm

देवधारा से पवित्र जल लेकर पिथौरा पहुंचेंगे शिवभक्त कांवड़िए,आज शाम को निकलेगी भव्य झांकी, रात्रि में अभिलिप्सा पांडा की भक्ति संध्या

जनसेवा 24 न्यूज पिथौरा। पिथौरा बोलबम कांवड़िया संघ के तत्वावधान में आयोजित भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा का 36 वा वर्ष का पहला दिन आज (8 अगस्त) हजारों शिवभक्त कांवड़िए देवधारा से भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए पवित्र जल लेकर यात्रा प्रारंभ किए और सायंकाल पिथौरा पहुंचेंगे।

कांवड़ यात्रा में खास वेशभूषा का भी रूप दिखा तो वही एक ने भोलेनाथ का स्वरूप धारण कर कांवड़ यात्रा प्रारंभ की वही महिलाएं भी काफी संख्या में अपनी सहभागिता दर्ज कराई है एवं नन्हे मुन्ने बच्चे भी इस कांवड़ यात्रा में बाबा भोलेनाथ की भक्ति में कांवड़ यात्रा में शामिल है ।

संघ के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने बताया कि शिवभक्तों के नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात शाम 5 बजे भगवान शंकर-पार्वती एवं अघोरियों की आकर्षक और भव्य झांकियां निकाली जाएंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
इसके बाद रात्रि 8 बजे महलपारा, पिथौरा में सुप्रसिद्ध भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा की भव्य भक्ति संध्या एवं स्टेज शो आयोजित होगा। उनके भजनों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भंडारा, पेयजल, चिकित्सा, विश्राम एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने कहा कि – सभी बम मार्ग पर आपने साइड चले यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित चले ।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें