October 22, 2026 9:11 pm

पिथौरा में त्योहारों से पहले शांति समिति की बड़ी बैठक, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

पिथौरा: आगामी नवरात्रि- दशहरा और दुर्गा विसर्जन पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पिथौरा नगर थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रशासन ने कहा – उत्सव में उल्लास पूरा रहेगा, लेकिन नियमों से पर भी विशेष सहयोग चाहिए।
क्या रहे बैठक के मुख्य बिंदु?
1. गरबा और DJ पर सख्ती: एसडीओपी अजीत ओगरे ने कहा कि पिथौरा में गरबा उत्सव परंपरागत रूप से बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। सभी दुर्गा समितियों और गरबा आयोजकों को निर्धारित समय-सीमा और साउंड सिस्टम के नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।

2. एसडीएम शुभम देव ने कहा: त्योहार हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक हैं। सभी दुर्गा पंडाल समितियां आपसी समन्वय और भाईचारे के साथ पर्व मनाएं। प्रशासन हर व्यवस्था में आपके साथ है,

2. यातायात और सुरक्षा: दशहरा और विसर्जन के दौरान नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पर विशेष रणनीति बनाई गई।
मंच पर कौन-कौन रहा मौजूद?
बैठक में एसडीएम शुभम देव, तहसीलदार मोहित अमिला, एसडीओपी अजीत ओगरे, थाना प्रभारी सिद्धार्थ मिश्रा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विरेंद्र तिवारी और शीतला समाज समिति के अध्यक्ष प्रेमलाल सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों में सुरेश बंसल, राजिंदर खनूजा,राजेंद्र सिन्हा, नंदकिशोर अग्रवाल, बलराज नायडू, परमीत सिंह माटा, विजय गुप्ता, गौरव चंद्राकर, कुलजीत सिंह आजमानी, जतिन ठक्कर, रमेश श्रीवास्तव, लोचन चौहान, सुमित अग्रवाल, जितेंद्र सिन्हा, गोपाल शर्मा, विकास अग्रवाल, सतीश ध्रुव, विक्की सलूजा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, व्यापारी और मीडिया साथी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें