October 22, 2026 10:07 pm

मुख्यमंत्री से मिला गांड़ा समाज फेडरेशन, रामलाल चौहान को आयोग अध्यक्ष बनाए जाने पर जताया आभार

जनसेवा 24 न्यूज/ बसना/ रायपुर :20 जुलाई 2026 छत्तीसगढ़ गांड़ा समाज फेडरेशन के प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल ने 19 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके सिविल लाइन स्थित रायपुर निवास पर सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सरायपाली के पूर्व विधायक एवं फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक रामलाल चौहान को छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।


प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष समाज में संगठनात्मक मजबूती, प्रादेशिक एकजुटता, सामाजिक उत्थान तथा समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने समाज में आपसी एकता बनाए रखने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सभी सामाजिक प्रतिनिधियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

इसके पश्चात इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के सभागार में छत्तीसगढ़ गांड़ा समाज फेडरेशन रायपुर संभाग की एक दिवसीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा समाज के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं फेडरेशन के प्रांतीय संरक्षक रामलाल चौहान, पूर्व सदस्य अनुसूचित जाति आयोग एवं प्रांतीय संरक्षक पुनीत राम चौहान, प्रांतीय संयोजक टी.आर. जगदल्ली, प्रांतीय सचिव रवि बघेल, पूर्व कलेक्टर कुमार लाल चौहान, अशोक कुमार सोनवानी, पुष्पलता चौहान, बी.आर. बघेल, चवनलाल बघेल, कपिल देव दीपक, जोहनलाल चौहान, धनेश्वर लाल चौहान, जीवराखन लाल चौहान, चंद्रसेन चौहान, राजेश कुमार बघेल, हरिशंकर चौहान, हेमलता चौहान, रमेश कुमार चौहान, प्रमोद कुमार सागर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
महासमुंद जिले से गौतम चौहान (जिला प्रवक्ता, बसना) तथा लोचन कुमार चौहान (प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं संभागीय मीडिया प्रभारी, रायपुर) सहित अनेक सामाजिक प्रतिनिधियों ने बैठक में सहभागिता कर समाज की एकजुटता और विकास के लिए अपने विचार रखे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें