एक्स-रे रूम पर लटका ताला, मरीज निजी सेंटर जाने को मजबूर
जनसेवा 24 न्यूज पिथौरा। पिथौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल है। अस्पताल के एक्स-रे रूम पर ताला लटका होने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सरकारी अस्पताल में मरीजों को समय पर जांच सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है ? यदि एक्स-रे मशीन उपलब्ध है, तो सेवाएं फिर बंद क्यों है ? मरीज को निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों में मजबूर होकर ऊंचे दामों पर एक्स रे करना पड़ रहा है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में आने वाले गरीब और जरूरतमंद मरीजों को सरकारी सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है।
सवाल यह है कि क्या स्वास्थ्य विभाग इस समस्या का शीघ्र समाधान करेगा ? या मरीजों को आगे भी निजी जांच केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ेंगे? स्थानीय नागरिकों ने संबंधित अधिकारियों से एक्स-रे सेवा तत्काल बहाल करने की मांग की है, ताकि मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके।













