October 22, 2026 10:10 pm

पिथौरा ठाकुरदिया खुर्द के सरपंच के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव

 3 जुलाई को होगी निर्णायक बैठक

पिथौरा, 29 जून। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विहित प्राधिकारी, पिथौरा द्वारा ग्राम पंचायत ठाकुरदिया खुर्द के सरपंच मनोज कुमार सिन्हा के विरुद्ध प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव पर विचार हेतु सम्मेलन आयोजित करने की सूचना जारी किया गया है।

24 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा 21 तथा संबंधित नियमों के तहत 03 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे ग्राम पंचायत भवन, ठाकुरदिया खुर्द में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

जारी सूचना के अनुसार, ग्राम पंचायत के 18 पंचों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। निर्धारित तिथि एवं समय पर आयोजित सम्मेलन में प्रस्ताव पर विधिसम्मत विचार की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

गौरतलब है कि वर्तमान में केवल अविश्वास प्रस्ताव पर विचार के लिए बैठक की सूचना जारी की गई है। सरपंच के अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष या विपक्ष में निर्णय”  सम्मेलन में होने वाली प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें