⚫ अवैध शराब निर्माण, बिक्री व तस्करीकर्ता के खिलाफ महासमुंद पुलिस की लगातार कार्यवाही।
⚫ ग्राम छिर्रालेवा (थाना सरायपाली), ग्राम बुंदेली(थाना तेंदुकोना) में पुलिस की अवैध शराब छापामार कार्यवाही।
⚫ कुल 83 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 16,600 रूपये जप्त।
⚫ 02 आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।
⚫ अभियान दिनांक से वर्तमान तक 25 लाख 33 हजार 549 रुपए कीमत की 9296.355 लीटर शराब जब्त।
⚫ अभियान दिनांक से वर्तमान तक 697 प्रकरणों में 787 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत हो चुकी है कार्यवाही।
जिला पुलिस महासमुन्द द्वारा अवैध महुआ शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले के सभी थाना एवं चौंकी क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 22.06.2026 को मुखबीर सूचना पर ग्राम छिर्रालेवा में शीशम पेड़ के पास शिव कुमार चौहान पिता कुंजराम चौहान उम्र 32 वर्ष सा0 छिर्रालेवा थाना सरायपाली द्वारा अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री करने वास्ते ग्राहक का इंतजार कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। उक्त संदेही व्यक्ति की जाॅंच पड़ताल करने पर उसके कब्जे में कुल 80 लीटर कीमती 16,000 रू का अवैध महुआ शराब पाया गया। जिसे जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 209/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी-
01-शिव कुमार चौहान पिता कुंजराम चौहान उम्र 32 वर्ष सा0 छिर्रालेवा थाना सरायपाली जिला महासमुंद।
जप्त संपत्ति–
01- 80 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 16,000 रुपये।












