⚫ आरोपियों के कब्जे से कुल 06 नग चोरी की मोटर सायकलें बरामद।
⚫ बरामद गाड़ियों की कीमत 3 लाख 20 हजार रुपये से अधिक।
⚫ पुलिस की तत्परता और मुखबिर तंत्र की सक्रियता से मिली सफलता।
महासमुंद जिले के थाना बसना पुलिस ने तत्परता पूर्वक वाहन चोरी के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने न केवल आरोपियों को दबोचा, बल्कि भारी मात्रा में चोरी गई संपत्ति भी बरामद करने में सफलता हासिल की है।
दिनांक 22.06.2026 को प्रार्थी परमानंद साव पिता गोपाल साव निवासी ग्राम आमापाली थाना बसना व जिला महासमुन्द छ0ग0 थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.06.2026 के रात्री करीब 01:30 बजे प्रार्थी ने अपनी बजाज प्लेटिना मोटर सायकल क्र CG06 HD 6755 को अपने घर के सामने खड़ा कर अंदर सोने चला गया था। रात में नींद खुलने पर उठा तो देखा कि मोटर सायकल गायब थी, आसपास पता तलाश करने पर पता नहीं चला, कि रिपोर्ट पर थाना बसना में अपराध क्र. 0328/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए अज्ञात चोर की गहन पता तलाश एवं मुखबीर लगाये गये। विवेचना के दौरान दिनांक 23.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर बस स्टेण्ड बसना से संदेही अशोक कुमार साहू, डिजेश्वर यादव और अनुराग दास को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपियों ने प्रार्थी के घर के सामने से मोटर सायकल चोरी करना तथा अन्य 5 गाड़ियां भी चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के संयुक्त बयानों और निशानदेही पर कुल 06 चोरी की मोटर सायकलें बरामद की गईं एवं दिनांक 23.06.2026 को विधिवत् गिर. कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफतार आरोपी-
1- अशोक कुमार साहू पिता रितेश कुमार साहू, उम्र 25 साल।
2- डिजेश्वर यादव, उम्र 23 साल।
3- अनुराग दास पिता पहरू दास, उम्र 19 साल, निवासी बसना, थाना व जिला महासमुन्द छ0ग0।
बरामद संपत्ति-
(1)- प्रार्थी की चोरी गई एक बजाज प्लेटिना किमती 20,000 रूपये।
(2)- एक अन्य बजाज प्लेटिना (बिना नम्बर) किमती 20,000 रूपये।
(3)- एक लाल रंग की मोटर सायकल किमती 30,000 रूपये।
(4)- एक एचएफ डीलक्स किमती 50,000 रूपये।
(5)- एक हीरो सुपर स्प्लेंडर (बिना नम्बर)।
(6)- एक अन्य स्प्लेंडर मोटर सायकल।













