हेलमेट नहीं तो चालान तय: महासमुंद में यातायात नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई
⚫ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवर स्पीड, नो पार्किंग एवं यातायात नियमों के पालन सुनिश्चित कराने हेतु विशेष अभियान की कार्यवाही लगातार जारी है।
⚫ विगत एक सप्ताह के दौरान महासमुंद शहरी क्षेत्र में दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट धारण कर वाहन चलाने वाले 1204 चालकों के विरुद्ध ई-चालान की कार्यवाही कर 6,02,000/- समन शुल्क जारी किया गया।
⚫ तेज गति से चलाने वाले ऐसे 12 वाहनों के विरुद्ध ओवर स्पीड पर कार्यवाही करते हुए 12,000/- समन शुल्क जारी कर सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई।
⚫ बिना सीट बेल्ट के बांधे वाहन चलने वाले 09 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 4500/- समन शुल्क की कार्यवाही किया गया।
⚫ अवैधानिक रूप से खड़ी 12 वाहनों पर नो पार्किंग की कार्यवाही कर 3600/- समन शुल्क जारी किया गया।
⚫ विगत एक सप्ताह में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों में जाकर 5 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर 550 से अधिक लोगों को यातायात नियमों संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया।
यातायात पुलिस महासमुंद द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार ई-चालान की कार्यवाही की जा रही है।
प्रतिदिन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में फिक्स चेकिंग पॉइंट स्थापित कर दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों की जांच की जा रही है। वाहन चालकों को दुर्घटना से बचाव मे सहायक हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व की जानकारी देकर यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है।
विगत एक सप्ताह के दौरान महासमुंद शहरी क्षेत्र में दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट धारण कर वाहन चलाने वाले 1204 चालकों के विरुद्ध ई-चालान की कार्यवाही कर 6,02,000/- समन शुल्क जारी किया गया। तेज गति से चलने वाले ऐसे 12 वाहनों के विरुद्ध ओवर स्पीड की कार्यवाही करते हुए 12,000/- समन शुल्क, बिना सीट बेल्ट बांधे वाहन चलाने वाले 9 वाहन चालको के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 4500 एवं बेतरतीब खड़ी 12 वाहनों पर नो पार्किंग की कार्यवाही कर 3600/- समन शुल्क का चालान जारी किया गया, साथ है विगत एक सप्ताह में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक हाट-बाजारों, चौंक चौराहो, सार्वजनिक स्थानों में जाकर 05 कार्यक्रम आयोजित कर 550 से अधिक लोगों को यातायात नियमों संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त माल वाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारी परिवहन करने वाले वाहन चालकों पर विशेष निगरानी रखते हुए मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। ऐसे वाहनों में सवारी परिवहन किए जाने से गंभीर सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है, जिसके दृष्टिगत सख्त कार्यवाही की जा रही है। साथ ही विगत एक सप्ताह में कुल 06 माल वाहक वाहनों पर कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालको का ब्रीथ- एनालाइजर मशीन के माध्यम से जांच की जा रही है। जांच के दौरान शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए जाने वाले चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। नशे की स्थिति में वाहन संचालन सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है, जिसे रोकने हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा।
पूर्व में चिन्हित ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) एवं नवीन ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन कर ऐसे ब्लेक स्पॉट मे सुधारात्मक उपाय किये जा रहे है। यातायात पुलिस महासमुंद के सतत निगरानी, प्रभावी चेकिंग एवं जन जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से दुर्घटना नियंत्रण हेतु लगातार प्रयास की जा रही है।
महासमुंद पुलिस की अपील– महासमुंद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। नशे की अवस्था में वाहन संचालन न करें तथा माल वाहक वाहनों में सवारी परिवहन से बचें।













