October 22, 2026 10:50 pm

पिथौरा के प्रसिद्ध परमेश्वरी धाम मंदिर में चोरी, नगदी सहित भगवान के आभूषण ले उड़े चोर

सोना-चांदी, नगदी सहित लाखों के सामान पर हाथ साफ, पुलिस जांच में जुटी
पिथौरा: नगर के प्रसिद्ध परमेश्वरी धाम मंदिर में देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए मंदिर की दान पेटी और भगवान के आभूषणों की चोरी । घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब मंदिर के पुजारी एवं श्रद्धालु नियमित पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। चोरी की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मंदिर प्रबंधन एवं पुजारी के अनुसार चोर दान पेटी तोड़कर उसमें रखी नगदी ले गए तथा भगवान को अर्पित सोने-चांदी के आभूषण भी चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान का आकलन किया जा रहा है।


परमेश्वरी धाम पिथौरा का एक प्रमुख धार्मिक एवं आस्था का केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसे प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल में चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी और चिंता का माहौल व्याप्त है। नगरवासियों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही पिथौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
फिलहाल पूरे क्षेत्र की नजर इस बात पर टिकी है कि पुलिस इस चोरी की गुत्थी को कब तक सुलझा पाती है।

जनसेवा 24 न्यूज, पिथौरा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें