पिथौरा। भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत की खुशी में आज भाजपा मंडल पिथौरा के कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पिथौरा में आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की तथा आम नागरिकों के बीच झालमुढ़ी वितरण कर जीत का उत्सव मनाया।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, प्रधानमंत्री के नेतृत्व और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने एकजुट होकर पार्टी की मजबूती और आगामी समय में संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
भाजपा मंडल पिथौरा के पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी हमेशा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करती रहेगी और विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।












