October 22, 2026 10:09 pm

पिथौरा: पिलवापाली जंगल में हिरण का अवैध शिकार, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई – 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

पिथौरा – वन परिक्षेत्र पिथौरा अंतर्गत पीलवा पाली के जंगल में हिरण के अवैध शिकार का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। त्वरित कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।
सूत्रों के अनुसार, जंगल क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में हिरण का शव मिलने से पूरे मामले का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर दबिश दी गई, जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
बताया जा रहा है वहीं, फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।


वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला संगठित शिकार गिरोह से जुड़ा हो सकता है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे फरार आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।
वन विभाग ने दावा किया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई किया जाएगा ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें