October 22, 2026 10:08 pm

पिथौरा में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ-सेवकों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत पिथौरा में गौ-सेवकों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

पिथौरा नगर में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत आज 27 अप्रैल को पिथौरा क्षेत्र के गौ-सेवकों ने स्थानीय अनुविभागीय कार्यालय (SDM) पिथौरा पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा।
अभियान से जुड़े सदस्यों ने महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए गौ-माता को राष्ट्रमाता का दर्जा प्रदान करने की मांग की। साथ ही गौ-वंश के संरक्षण, संवर्धन एवं सुरक्षा के लिए कड़े और प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया गया।


गौ-सेवकों ने कहा कि गौ-माता भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक हैं, इसलिए उनके संरक्षण के लिए ठोस नीति और सख्त कानून बनाए जाने की आवश्यकता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें