October 22, 2026 10:10 pm

IPL सट्टेबाजी पर महासमुंद पुलिस का शिकंजा: 1 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद:महासमुंद पुलिस ने आईपीएल सीजन के दौरान चल रहे ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन का खुलासा किया है। थाना महासमुंद पुलिस ने इस मामले में मुख्य मास्टरमाइंड समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन और करीब 2 करोड़ 46 हजार 400 रुपये की कुल संपत्ति जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार यह गिरोह ऑनलाइन पैनलों और व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाने और खेलने का काम कर रहा था। मामले में 1 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक के ऑनलाइन सट्टे के रिकॉर्ड भी बरामद किए गए हैं।

पांच पैनल, दस मास्टर लॉगिन और बड़ा नेटवर्क

जांच में सामने आया है कि आरोपी कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और पैनलों के जरिए सट्टा संचालन कर रहे थे। इनमें UNCLEBAT9, UNCLE777, Grand777, PowerExch, WazirExch, Classic7777, GrandExch और God777 जैसे पैनल शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए अलग-अलग आईडी बनाकर करोड़ों का खेल चलाया जा रहा था।
गिरोह स्थान बदल-बदलकर छिपकर काम करता था ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके। तकनीकी जांच और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने पूरे नेटवर्क को ट्रैक किया।

पहले भी हुई थी कार्रवाई, अब मास्टरमाइंड पकड़ा

इससे पहले 8 अप्रैल 2026 को महासमुंद थाना क्षेत्र के घोड़ारी स्थित बाबा फैमिली ढाबा के पास कार्रवाई कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वे व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ऑनलाइन सट्टा खेलते और खिलाते पाए गए थे।
उसी प्रकरण की विवेचना के दौरान तकनीकी विश्लेषण से यह खुलासा हुआ कि असली संचालनकर्ता और अन्य बड़े खिलाड़ी अभी बाहर हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने रायपुर और बेमेतरा में दबिश देकर मुख्य नेटवर्क से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया।

मुख्य एडमिन बेचता था आईडी, संभालता था पैसों का लेनदेन

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का मुख्य संचालक पैनल ऑपरेट करता था और अन्य लोगों को सट्टे की आईडी बेचता था। इसके अलावा सट्टे से आए पैसों का वितरण, हिसाब-किताब और रेगुलेशन भी वही संभालता था।

गिरफ्तार आरोपी

01. दुर्गेश डहरे उर्फ योगेश पिता जीवन लाल डहरे उम्र 33 वर्ष सा. भाठागांव रायपुर थाना टिकरापारा जिला रायपुर छ0ग0

02. ललित चावला पिता स्व0 सेवक राम चावला उम्र 41 वर्ष साकिन महावीर नगर रायपुर  थाना राजेन्द्र नगर रायपुर जिला रायपुर

03. अंशु बग्गा  पिता प्रीत पाल सिह बग्गा उम्र 31 वर्ष साकिन वार्ड 08 बेमेतरा थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा जिला बेमेतरा (छ0ग0),

04. सौरभ जैन पिता स्व0 सुभाष जैन उम्र 38 वर्ष साकिन सेक्टर 16 डी डी नगर थाना डी डी नगर रायपुर जिला रायपुर  (छ0ग0),

05. विजय वर्मा पिता बाला राम वर्मा उम्र 39 वर्ष साकिन वार्ड न0 12 नरदहा थाना विधानसभा रायपुर जिला रायपुर  (छ0ग0)

06. निशांत नागवानी पिता श्री किशोर  नागवानी उम्र 34 साल, निवासी देवपुरी, वार्ड नं. 52 रायपुर, थाना राजेन्द्र नगर, जिला रायपुर

पुलिस ने जिन 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, सभी के खिलाफ जुआ एक्ट और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

जब्त सामान

2 लैपटॉप
1 टैबलेट
22 मोबाइल फोन
1 करोड़ 15 लाख रुपये का ऑनलाइन सट्टा रिकॉर्ड
कुल संपत्ति लगभग 2 करोड़ 46 हजार 400 रुपये

पुलिस का संदेश

महासमुंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन सट्टा, जुआ और साइबर अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आईपीएल सीजन में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस ने युवाओं से भी अपील की है कि ऐसे लालच और अवैध नेटवर्क से दूर रहें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें