October 22, 2026 10:51 pm

विधायक कार्यालय पिथौरा में भाजपा नेताओं ने सुना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “मन की बात”

साल 2026 का यह पहला “मन की बात”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2026 के पहले मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किये । आज मन की बात कार्यक्रम का 130वां एपिसोड था । इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस, मतदाता दिवस समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और कहा:- मेरे प्यारे देशवासियों नमस्कार साल 2026 का यह पहला मन की बात है। कल हम सभी गणतंत्र दिवस का पर्व मनाएंगे। 26 जनवरी का यह दिन हमें संविधान निर्माताओं को नमन करने का अवसर देता है। आज 25 जनवरी का दिन भी अहम है। आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। मतदाता ही लोकतंत्र की आत्मा होता है। मतदाता बनने को जीवन का एक आम पड़ाव माना जाता है, लेकिन ये अवसर किसी भी नागरिक के जीवन का बड़ा अहम समय होता है। तो हम देश में मतदाता बनने का उत्सव मनाएं। जैसे हम जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हैं, वैसे ही जब कोई युवा मतदाता बने तो पूरा मोहल्ला, गांव या शहर एकजुट होकर उसका अभिनंदन करे। इससे मतदान के प्रति जागरुकता बढ़ेगी। साथ ही ये भावना भी सशक्त होगी की वोटर होना कितना अहमियत रखता है ।

विधायक जनसंपर्क कार्यालय पिथौरा में मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 130 वे एपिसोड का श्रवण किया। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजयराज पटेल, किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय डड़सेना, विधायक प्रतिनिधि पुष्पराज गजेन्द्र, सुमित अग्रवाल, रविंदर आजमानी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री जीवन ताँड़ी , जिला कोषाध्यक्ष निशु माटा, युवा मोर्चा महामंत्री सौरभ अग्रवाल, संजय गोयल ,कुलजीत आज़मानी, तुकाराम पटेल , नानू सोनी, अभिषेक वैष्णव, सतीश ध्रुव सागर पटेल, सौरभ अग्रवाल, आर के , ओमप्रकाश बरिहा, कृष्णा ध्रुव मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें