कुल 51 बच्चों का हुआ विद्यारम्भ संस्कार
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर रॉयल किड्स स्कूल में 51 बच्चों का विद्यारम्भ संस्कार हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। आचार्य श्री हर्षवर्धन मिश्रा जी के सान्निध्य में, विधि-विधान से बच्चों को अक्षर ज्ञान और माँ सरस्वती का आशीर्वाद मिला। यह संस्कार बच्चों के उज्ज्वल, मेधावी और संस्कारित भविष्य की आधारशिला है, जो विद्या के प्रति उत्साह जगाता है।
जिसमे भगवान को साक्षी मानकर सारी संस्कार विधि संपन्न होती है और माँ सरस्वती जी का आशीर्वाद और आचार्य के सहीं संस्कार विधि द्वारा बच्चों के उत्तम विद्यालय जीवन प्रारम्भ होता है बच्चा मेधावी, उत्कृष्ट,प्रतिभावान होता है ।

जब बच्चा शिक्षा ग्रहण करने के लिए तैयार होता है, तो पढ़ाई की शुरुआत करने से पहले विद्यारंभ संस्कार जरूर किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि विद्यारंभ संस्कार करने से बच्चे में कई तरह के बदलाव आते हैं। रॉयल किड्स विद्यालय परिवार ईश्वर से सभी बच्चों के सुनहरे भविष्य की कामना करता है।












