October 22, 2026 11:09 pm

महासमुंद : कलेक्टर लंगेह ने जन चौपाल में सुनी आम जानता की समस्याएं

बलराम कुमार को मिला मोटराईज्ड ट्राइसाइकिल

महासमुंद 16 दिसम्बर 2025 कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। जनचौपाल में कुल 64 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।
जन चौपाल में ग्राम बोईरडीह पिथौरा निवासी बलराम कुमार जो 80 प्रतिशत दिव्यांग हैं, उन्होंने ट्राइसाइकिल की माँग की थी, जिस पर कलेक्टर लंगेह ने त्वरित कार्यवाही करते हुए समाज कल्याण विभाग को निर्देशित कर मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदाय किया गया। कलेक्टर के हाथों ट्राइसाइकिल मिलने से बलराम कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी तरह ग्राम खट्टी महासमुंद निवासी श्री राम भरोसा साहू ने भरण पोषण की राशि पुत्रों द्वारा दिलाने हेतु, ग्राम फुलवारी के ग्रामवासियों ने शासकीय भूमि के अतिक्रमण सम्बन्ध में, ग्राम चारभांठा बागबाहरा निवासी रत्नाकर मेहर ने विकलांग पेंशन हेतु, महासमुंद निवासी नेहा सोनवानी ने जाति प्रमाण पत्र बनवाने संबंधी समस्या हेतु, ग्राम अजगरख़ार बसना निवासी चरण सिंह चौहान ने लोन संबंधी समस्या हेतु, ग्राम खल्लारी महासमुंद निवासी कांतिबाई यादव ने कोरोना काल में मृत्यु की मुआवजा राशि दिलाने हेतु आवेदन किया। इसके अलावा भौतिक सत्यापन, पट्टा नवीनीकरण, धान बेचने में समस्या संबंधी शिकायत, गिरदावरी, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना एग्रीस्टैक पंजीयन, पीएम आवास, लंबित राशि भुगतान संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें