October 22, 2026 10:06 pm

महासमुंद जिले के नए पुलिस कप्तान होंगे- प्रभात कुमार

राज्य सरकार द्वारा जारी प्रशासनिक आदेश के तहत 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रभात कुमार महासमुंद जिले के नये पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के साथ ही जिले में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी।

आईपीएस प्रभात कुमार को एक युवा एवं ऊर्जावान अधिकारी के रूप में जाना जाता है। 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी के रूप में उन्होंने अब तक विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए अपनी कार्यकुशलता और अनुशासन का परिचय दिया है। उनके महासमुंद एसपी बनाए जाने से जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

राज्य पुलिस महकमे में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को नियमित प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें