गंधेश्वर मंदिर में जलाभिषेक को आतुर शिवभक्त, पटेवा में तारा साहू की भजन संध्या ने बांधा समां,
पटेवा/सिरपुर। बोल बम कांवड़िया संघ पिथौरा के हजारों शिवभक्त आज सोमवार, 10 अगस्त 2026 को पटेवा से कांवड़ लेकर सिरपुर पहुंचेंगे। कल 11/8/2026 मंगलवार को कांवड़ियों का जत्था महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सिरपुर स्थित ऐतिहासिक गंधेश्वर महादेव मंदिर में जल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर घर आपने अपने घर को प्रस्थान करेंगे ।

कांवड़ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर सिरपुर की ओर रवाना हो रहे हैं। पूरे सिरपुर मार्ग में बोल बम के जयकारों से वातावरण शिवमय बना हुआ है।

वहीं कल रात पटेवा में रविवार को आयोजित भव्य भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायिका तारा साहू ने अपनी प्रस्तुतियों से शिवभक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा।

आज 10/8/26 सोमवार को सिरपुर में नितिन दुबे की भजन संध्या
कांवड़ियों के सिरपुर पहुंचने के बाद आज शाम सिरपुर में प्रसिद्ध भजन गायक नितिन दुबे की भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया है। आयोजन को लेकर शिवभक्तों में विशेष उत्साह है। कांवड़ यात्रा, जलाभिषेक और भजन संध्या के साथ आज सिरपुर पूरी तरह भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर नजर आएगा। श्रद्धालुओं की सेवा में प्रशासन भी मुस्तैद, सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था पर रखी जा रही पैनी नजर…












