October 22, 2026 10:10 pm

बिजली विभाग की कथित लापरवाही से घरेलू मवेशी की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

जनसेवा 24 न्यूज पिथौरा: के ग्राम बल्दीडीही में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक किसान के घरेलू मवेशी की करंट लगने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान नरेश सिन्हा अपने मवेशी को खेत की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान खेत में पहले से टूटा हुआ बिजली का तार पड़ा था, जो उन्हें दिखाई नहीं दिया। तार की चपेट में आते ही मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित बिजली लाइन का तार पिछले तीन दिनों से टूटा हुआ पड़ा था, जिसकी सूचना विभाग को दिए जाने के बावजूद अब तक उसकी मरम्मत नहीं की गई। क्षेत्र में अब भी खुले पड़े विद्युत तार के कारण किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कथित लापरवाही की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने, पीड़ित किसान को शीघ्र उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है । व टूटे हुए बिजली तार की तत्काल मरम्मत कर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुरक्षित, वो बहल करने की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें