सरायपाली में सबसे अधिक 242.2 मिमी (127%) वर्षा कोमाखान में सबसे कम 55.0 मिमी (27%) वर्षा
जनसेवा 24 न्यूज/महासमुंद, 03 जुलाई 2026 महासमुंद जिले में मानसून की रफ्तार अभी भी धीमी बनी हुई है। भू-अभिलेख कार्यालय द्वारा जारी दैनिक वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार 1 जून से 3 जुलाई 2026 तक जिले में कुल 720.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पिछले 10 वर्षों के आधार पर इस अवधि का औसत 1276.2 मिमी है। यानी जिले में अब तक केवल 56.4% औसत वर्षा ही हुई है।

हालांकि सरायपाली तहसील में स्थिति बेहतर रही है, जहां 242.2 मिमी वर्षा दर्ज कर औसत का 127% वर्षा रिकॉर्ड की गई है। वहीं अन्य तहसीलों में बारिश सामान्य से काफी कम रही।
तहसीलवार वर्षा (1 जून से 3 जुलाई 2026 तक)
महासमुंद: 129.1 मिमी (52.3%)
पिथौरा: 110.1 मिमी (56.7%)
बागबाहरा: 76.1 मिमी (35.9%)
सरायपाली: 242.2 मिमी (127.0%)
बसना: 108.3 मिमी (47.1%)
कोमाखान: 55.0 मिमी (27.0%)
आज (3 जुलाई) जिले में कुल 268.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें सरायपाली में सर्वाधिक 98.7 मिमी वर्षा हुई।
लगातार कम बारिश के चलते किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। कृषि कार्यों की गति अब आगामी दिनों में होने वाली वर्षा पर निर्भर रहेगी।












