October 22, 2026 9:08 pm

सरायपाली में संगम सेवा द्वारा निःशुल्क पानी टैंकर व E-रिक्शा चालित प्याऊ सेवा जारी

सरायपाली। भीषण गर्मी और पेयजल संकट को देखते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संगम समिति संस्था द्वारा नगर के 15 वार्डों में निःशुल्क पानी टैंकर सेवा संचालित की जा रही है। इस सेवा का उद्देश्य जरूरतमंद क्षेत्रों तक समय पर पानी पहुंचाकर नागरिकों को राहत प्रदान करना है।


संगम सेवा द्वारा पानी टैंकर सेवा के साथ-साथ E-रिक्शा के माध्यम से भी चलित प्याऊ सेवा भी निरंतर जारी रखा गया है , साथ ही नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आम नागरिकों, राहगीरों, श्रमिकों एवं जरूरतमंद लोगों को शीतल एवं शुद्ध RO जल निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल रही है। यह जनहित एवं मानव सेवा का सराहनीय कार्य निरंतर जारी है।


संगम सेवा समिति संस्था ने नागरिकों से अपील की है कि जिस भी वार्ड में पानी की आवश्यकता हो, वे दिए गए नंबर पर संपर्क कर निःशुल्क पानी टैंकर मंगवा सकते हैं।
📢 नोट: यह एक सार्वजनिक जनसेवा है।
📞 संपर्क नंबर: 9593003000

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें