पिथौरा – ग्राम गोपालपुर में ‘चौदस पुन्नी’ के पावन अवसर पर आयोजित भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व जनपद उपाध्यक मुकेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना के साथ विधिवत यज्ञ और पूजन-अर्चन से की गई।

प्रातःकाल से ही पूरे ग्राम में यज्ञ की आहुतियों के साथ वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर गांव की उन्नति और सर्वजन हिताय के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुकेश यादव ने भी यज्ञ में पूर्णाहुति दी तथा क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुकेश यादव ने कहा –“चौदस पुन्नी का यह पर्व केवल एक तिथि नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक एकता और शुद्धता का प्रतीक है। जिस प्रकार यज्ञ की अग्नि बुराइयों को समाप्त कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है, उसी प्रकार ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत करते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि किसी भी गांव की वास्तविक प्रगति वहां के शांति और भाईचारे पर निर्भर करती है। गोपालपुर की यह पवित्र धरती और यहां के लोगों की आस्था निश्चित रूप से क्षेत्र के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच चक्रधर द्वीप, मिंकू आजमानी, स्वतंत्र पाण्डेय, उपसरपंच परमानन्द यादव, जनकराम सिदार, शंकर भोई, धुरुलाल बरिहा, रणजीत भोई, राजू सिदार, संतराम भोई, दशरथी बरिहा, सुदर्शन बरिहा, जगमोहन पटेल, आँगत सिदार, गणपत यादव, उग्रसेन भोई सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया तथा ग्राम समिति द्वारा आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।













