October 22, 2026 9:09 pm

नवोदय परीक्षा 2026 में रॉयलकिड्स स्कूल के बच्चों ने मारी बाजी

रॉयल किड्स स्कूल नयापारा से दो बच्चों का हुआ नवोदय विद्यालय में चयन

पिथौरा के ग्राम पंचायत नयापारा में रॉयलकिड्स के विद्यालय की होनहार छात्राएं शानदार सफलता हासिल की है। अपनी कड़ी मेहनत और गुरुजनों के मार्गदर्शन से कु.आकांक्षा सिन्हा व कु.अद्विका ओगरे ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 में सफलता प्राप्त कर न केवल विद्यालय का मान बढ़ाया है, बल्कि अपने माता-पिता के सपनों को भी नई उड़ान दी है अपने माता-पिता का नाम भी गौरवान्वित किया है

इस गौरवमयी उपलब्धि पर पूरे पिथौरा क्षेत्र में खुशी की लहर है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं! रॉयल किड्स स्कूल, नयापारा खुर्द ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर रॉयल किड्स विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय की संचालिका सुरेखा अवस्थी एवं प्राचार्य मोहम्मद सिराज ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ,साथ ही परीक्षा विभाग के तरुण शर्मा, दिलीप निषाद, समीर पटेल, स्वाति त्रिवेदी, मेघा गोस्वामी , महिता साहू,अंशिता तिवारी,तिलेश्वरी योगी , भीगेश्वरी बंजारा,वीणासाहू,कविता तिवारी , प्रियंका सेन , अंजू पतेल ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें