October 22, 2026 10:14 pm

बागबाहरा स्वास्थ्य केंद्र से टीकाकरण के बाद 5 साल के बच्चे की हुई मौत

महासमुंद जिले के बागबाहरा से बड़ी खबर है,

बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण के बाद एक 5 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बागबाहरा निवासी नरेन्द्र यादव, जो खल्लारी थाना में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं, के परिजन अपने इकलौते पांच वर्षीय पुत्र नैतिक यादव को राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत 16 मार्च को सुबह लगभग 11:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा लेकर पहुंचे थे, जहां बच्चे को डीपीटी का टीका लगाया गया।परिजनों का आरोप है कि टीका लगने के करीब 3 घंटे के भीतर ही बच्चे की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई मांग की है।
घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें