October 22, 2026 10:05 pm

शासकीय महाविद्यालय पिथौरा मे आयोजित वार्षिक खेल के बैडमिंटन के विजेता रहे – गोपीकिशन साहू

पिथौरा चंद्रपाल डरसेना शासकीय महाविद्यालय पिथौरा में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत बैडमिंटन प्रतियोगिता युवाओं की ऊर्जा, अनुशासन और राष्ट्रवादी सोच का सशक्त मंच बनकर उभरा।
बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जुझारूपन, साहस और आत्मविश्वास का परिचय दिया। फाइनल मुकाबले में गोपी किशन साहू ने आक्रामक खेल शैली, बेहतरीन रणनीति और अदम्य इच्छाशक्ति के बल पर विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं प्रथम सिंह राजपूत ने कड़ा संघर्ष करते हुए विजेता हुए।

विजेता गोपी किशन साहू आज पिथौरा क्षेत्र में उभरते हुए राष्ट्रवादी युवा नेतृत्व का मजबूत चेहरा बनते जा रहे हैं। वे बीजेपी भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता, पिथौरा क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष, तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के सुपुत्र हैं। खेल, संगठन और समाजसेवा—तीनों मोर्चों पर उनकी सक्रियता है ।
गोपी किशन साहू की यह जीत केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन हजारों युवाओं के लिए संदेश है जो मैदान से लेकर संगठन तक, परिश्रम और अनुशासन के बल पर आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि खेल के मैदान में जीत की आदत ही राजनीति और समाज सेवा में भी विजयी बनाती है।
कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. करुणा दुबे की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में खेल प्रभारी ईश्वर लाल पटेल, योगेश पटेल, टीकेश्वरी ध्रुव एवं दुष्यंत ग्रीतलहरें का उल्लेखनीय योगदान रहा।
महाविद्यालय परिवार एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति और संघर्षशीलता का विकास होता है, जो विकसित भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें