पिथौरा-ग्राम पंचायत मूढ़ीपार में चल रहे विकसित भारत जी राम जी ग्रामीण रोजगार कार्य स्थल पर पहुचकर जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरर्षोत्तम घृतलहरे जनपद सदस्य पुरर्षोत्तम घृतलहरे जनपद पंचायत सीईओ योगेश्वरी वर्मन ने उपस्थित जनों को योजना के बारे में सविस्तार बताया।

ग्रामीणों को 125 दिनों का रोजगार, समय पर मजदूरी भुगतान, मांग आधारित रोजगार, ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास और आजीविका संवर्धन सहित अनेक जन कल्याणकारी प्रावधानों के साथ बने नए कानून विकसीत भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण, विकसित भारत जी राम जी की जानकारी ग्रामीणों को ग्राम सभा के माध्यम से दी गई। ग्राम सभा में बताया गया है कि नय योजना से विकसित ग्राम से विकसित राष्ट्र की कल्पना साकार होगी और ग्रामीणों के जीवन मे सकारात्मक बदलाव आएगा।
जनपद अध्यक्ष उषा पुरुषोत्तम घृतलहरे ने कार्यस्थल पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुवे कहा कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को अधिक से अधिक लाभ पहुचाने के उद्देश्य से ग्रामीण रोजागार की नयी गैरेंटी जी राम जी योजना प्रारंभ की है।
इस दौरान सरपंच सुमित्रा मुकेश पटेल एपीओ राजकुमार दीवान एवं गांव के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।












