October 24, 2026 9:43 pm

सायबर सेल थाना तेन्दूकोना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से चोर गिरफ्त मे

 

घर में चोरी करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी के सोने चांदी के जेवर कीमती 1,03,000रूपये जप्त।

सायबर सेल एवं थाना तेन्दूकोना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

घटना प्रार्थी सुमेर चक्रधारी सा. ग्राम टुरीझर तेन्दूकोना ने थाना तेन्दूकोना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13/01/2025 को रात्रि करीबन 09/00 बजे खाना खाकर सो रहे थे । घर में पुराने मकान का एक कमरा भगवान कमरा है जिसमें हम लोग अपना कीमती सामान वगैरह को अलग अलग संदूक में रखते हैं। रात्रि में भगवान कमरे के अंदर रखे एक लाल सफेद रंग के संदूक में रखे पुराना इस्तेमाल किया हुआ 02 नग सोने के कुल 12 पत्ती का मंगलसूत्र काला मोती लगा हुआ वजनी करीबन 10 ग्राम , चांदी का एक नग करधन वजनी करीबन 360 ग्राम , एक जोडी चांदी का ऐंठी हाथ का वजनी करीबन 150 ग्राम व नगदी रकम 10,000/- रूपये को संदूक का ताला तोडकर कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तेन्दूकोना में अपराध/धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस. का कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस की टीम के द्वारा प्रार्थी के पुत्र राधेश्याम चक्रधारी के उपर संदेह होने पर पुलिस की टीम के द्वारा प्रार्थी के पुत्र राधेश्याम चक्रधारी पिता सुमेर सिंह चक्रधारी उम्र 32 वर्ष साकिन टुरीझर को थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी किए गए मशरूका सोने चांदी के जेवर को आरोपी के निशानदेही पर उसके कब्जे से बरामद किया गया। पुलिस की टीम के द्वारा आरोपी के कब्जे से सोने चांदी के जेवर कीमती 1,03,000 रूपये जप्त कर थाना तेन्दूकोना में अपराध धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

6 Responses

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें