October 22, 2026 10:07 pm

महासमुंद: 690 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार,

सरायपाली, महासमुंद। जिले में नशे के कारोबार पर सरायपाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। झिलमिला-बैदपाली रोड पर घेराबंदी कर पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट Nitrazepam की अवैध खरीदी-बिक्री करते 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, महासमुंद से मिली जानकारी अनुसार -दिनांक 14.10.2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट लेकर बैदपाली रोड होते हुए झिलमिला की ओर आ रहे हैं। सूचना पर सरायपाली पुलिस ने बैदपाली रोड बाजार पड़ाव के पास घेराबंदी की।

कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिये के अनुसार एक HF Deluxe मोटरसाइकिल क्रमांक CG-06, GJ-5116 पर 4 लोग आते दिखे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। तलाशी में उनके पास रखे थैले से 69 पत्ता (प्रत्येक पत्ते में 10 नग) कुल 690 नग Nitrazepam Tablet IP Nitrosum 10 mg बरामद हुई, जिसकी कीमत 55,200 रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उक्त टेबलेट को अपने ग्राहकों को बेचने के लिए ला रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशीली टेबलेट के साथ तस्करी में प्रयुक्त बाइक कीमत 50,000 रुपये सहित कुल 1,05,200 रुपये की संपत्ति जप्त की है। आरोपियों के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्र. 359/26 धारा 21 नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी:
1. शेखर बाघ (19) पिता विमल बाघ, निवासी डोंगरीपारा झिलमिला 2. विवेकानंद बंछोर (20) पिता रेवाशंकर बंछोर, निवासी वार्ड नं. 11 बाजारपारा सरायपाली 3. अनुराग दास (19) पिता रामाधर दास, निवासी टावरपारा झिलमिला 4. दिनेश सिंह राजपूत (20) पिता आनंद सिंह राजपूत, निवासी बैदपाली
पूरे मामले में सरायपाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना हो रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें