अग्रसेन चौक की महाआरती में रॉयल किड्स के नन्हें-मुन्नों ने सजाई नवदुर्गा की झांकी
पिथौरा। शारदीय नवरात्रि की पंचमी के पावन अवसर पर स्थानीय अग्रसेन चौक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित डांडिया पंडाल एवं महाआरती कार्यक्रम में रॉयल किड्स स्कूल, नयापारा खुर्द, पिथौरा के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की मनोहारी एवं भावपूर्ण झांकी प्रस्तुत की गई। बच्चों ने देवी स्वरूपों की आकर्षक वेशभूषा में मंच पर मनमोहक प्रस्तुति दी तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर डांडिया कार्यक्रम में भाग लिया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय की संचालिका श्रीमती सुरेखा अवस्थी के साथ समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नौ कन्या भोज का भी आयोजन किया गया।
आयोजन समिति की ओर से श्री मुकेश अग्रवाल, आशु अग्रवाल, सुमीत अग्रवाल, कोमल मोहंती, आलोक बंसल, तुषार बंसल सहित समिति के अन्य सदस्यों तथा आचार्य गिरीश पांडे एवं राहुल पांडे द्वारा विद्यालय संचालिका सुरेखा अवस्थी का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान करते हुए नारियल एवं चुनरी भेंट की गई। समिति एवं अग्रवाल समाज द्वारा सभी बच्चों को चॉकलेट, मिठाई, फल एवं पानी वितरित कर स्नेह एवं अपनत्व प्रदर्शित किया गया।

महाआरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में रॉयल किड्स स्कूल परिवार से दिलीप कुमार निषाद, समीर पटेल, तरुण कुमार शर्मा, मनीष पटेल, महिता बेहरा, अंशिता तिवारी, तिलेश्वरी योगी, लीना पटेल, अंजू पटेल, प्रियंका सेन, जसमीत कौर आजमानी, हिमाद्रि पटेल, रश्मि दीवान एवं किरण श्रीवास सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।











