October 22, 2026 10:07 pm

पिथौरा के स्वप्निल तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्टता अवार्ड

पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं निष्पक्ष कार्य करने के लिए पिथौरा के युवा पत्रकार स्वप्निल तिवारी को उत्कृष्टता अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

रायपुर/पिथौरा जनसेवा 24 न्यूज दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच के रायपुर स्थित स्टेट कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए भाजपा जिला प्रवक्ता श्री स्वप्निल तिवारी को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा एवं दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच के संपादक रामअवतार तिवारी ने उन्हें शाल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

यह सम्मान जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरणादायी है। स्वप्निल तिवारी को मिले इस सम्मान से उनके शुभचिंतकों एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें