पिथौरा। पिथौरा क्षेत्र के ग्राम जंघोरा में पुल की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। विभाग के नज़रअंदाज के चलते यह पुल अब राहगीरों के लिए खतरे का सबब बन गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुल की सतह जगह-जगह से उखड़ चुकी है, मार्ग में ज्वाइंट के पास छड़ निकल गए है पुल पर कोई भी संकेतक बोर्ड, बेरीकेट या लाइट की व्यवस्था नहीं है। दिन में तो वाहने निकल जा रहे, तेज रफ्तार बाइक कार से कभी भी हादसा हो सकता हैं, किंतु रात के अंधेरे में यह पुल मौत को दावत देता है। अंधेरे में पुल दिखाई नहीं देता, जिससे तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं।

स्थानीय रहवासियों और राहगीरों का कहना है कि इस पुल से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं,यह व्यस्त मार्गो में एक मार्ग है, यह मार्ग पिथौरा से बागबाहरा मार्ग को जोड़ता है, जिसमें स्कूल बस, बाइक सवार और मालवाहक शामिल हैं। कई बार बाइक सवार गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है ।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या जिम्मेदार विभाग इस पुल की मरम्मत तत्काल कराए अन्यथा सांकेतिक बोर्ड लगाकर मरम्मत की कार्यवाही आगे बढ़ाए । अगर समय रहते पुल की मरम्मत और सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है।
जनसेवा 24 न्यूज की मांग है कि –
1. PWD विभाग तत्काल मौके का निरीक्षण करे।
2. पुल के दोनों ओर चेतावनी बोर्ड और रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जाएं।
3. पुल की तत्काल मरम्मत कराई जाए।











