शंकर अग्रवाल के निवास पर संगठनात्मक चर्चा, महिला मोर्चा सम्मेलन में शामिल होने सारंगढ़ हुए रवाना।
पिथौरा। प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सारंगढ़ संगठन प्रभारी शंकर अग्रवाल के निवास पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा सारंगढ़ में आयोजित महिला मोर्चा सम्मेलन में शामिल होने जाते समय पिथौरा में अल्प प्रवास पर रुके। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
स्वागत के पश्चात मंत्री टंकराम वर्मा ने कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना तथा स्थानीय संगठन की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। उन्होंने संगठन की मजबूती और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

ज्ञात हो कि भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल को भी सारंगढ़ में आयोजित महिला मोर्चा सम्मेलन में शामिल होना था। इसके बाद वे भी मंत्री टंकराम वर्मा के साथ सारंगढ़ के लिए रवाना हुए।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू, पिथौरा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष देवसिंह निषाद,नगर पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, सुभाष जालान, थान सिंह दीवान, आनंद साहू, वेद प्रकाश गोयल, नरेश सिंघल, रैदास गोयल, प्रीतराम सूर्ये, विक्की सलूजा, राजिंदर खनूजा, शशि डड़सेना, बबलू सोनी, दुर्गेश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












