पिथौरा नगर के बेहतर आधारभूत सुविधाएं, स्वच्छता, हरित वातावरण और आर्थिक अवसरों में वृद्धि की उम्मीद
पिथौरा: छत्तीसगढ़ शासन की “आदर्श शहर समृद्धि योजना” में पिथौरा नगर पंचायत को शामिल किए जाने पर नगर में हर्ष का माहौल है। इस योजना के माध्यम से नगर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छ एवं सुंदर शहर निर्माण, सतत विकास तथा आर्थिक अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
योजना के तहत नगर में सड़क, स्वच्छता, हरित वातावरण, सार्वजनिक सुविधाओं और जनसहभागिता आधारित विकास कार्यों को प्राथमिकता मिलेगी। इससे पिथौरा नगर को एक आदर्श एवं विकसित शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
नगरवासियों ने इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव व सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, बसना विधायक संपत अग्रवाल के साथ साथ नगर पंचायत अध्यक्ष देव सिंह निषाद तथा नगर पंचायत उपाध्यक्ष विरेन्द्र तिवारी एवं पूरी नगर पंचायत परिषद टीम का आभार व्यक्त किया गया है।
आमजनों का कहना है कि यदि योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ तो पिथौरा नगर पंचायत आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में अपना परचम लहराएगा,स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध नगर के रूप में एक नई पहचान बना सकेगा।













