पिथौरा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर चौक एवं स्थानीय विश्राम गृह में केक का आयोजित कार्यक्रम में समर्थकों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान भाजपाइयों ने विभिन्न मोर्चे के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने महासमुंद, बिलाईगढ़, सरायपाली, बसना, सांकरा, झलप,बागबाहरा एवं ग्रामीण क्षेत्र से भी शंकर अग्रवाल से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि शंकर अग्रवाल जी का नेतृत्व, स्नेह एवं मार्गदर्शन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है।

इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की 225 लोगों ने जिसमे मुख्य रूप से सालिकराम डडसेना एवं कई मुख्य ग्राम पंचायतों के सरपंचों को शंकर अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी की गमछा पहनकर सदस्यता ग्रहण करवाए। नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की विचारधारा एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया ।
उपस्थित आमजनों द्वारा शंकर अग्रवाल जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की ।

अंत में शंकर अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को सशक्त करने एवं प्रत्येक व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सतत प्रयासरत है।
पूरा पिथौरा नगर जन्मदिन के बैनर पोस्टरों से सजा हुआ था ।













