October 22, 2026 10:52 pm

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला समारोह आयोजित

पिथौरा-अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित महिला समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष एतराम साहू, अध्यक्षता कर रही जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरर्षोत्तम घृतलहरे, विशेष अतिथि जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मांनद पटेल, जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सीताराम सिन्हा, महिला बाल विकास सभापति कवलजीत (पम्मी) छाबड़ा, जनपद सदस्य पुरर्षोत्तम घृतलहरे, पार्षद हेमलता निषाद, क्षमा गोयल, आनंद साहू, पंकज चंद्राकर, जीवन ताँड़ी ने माँ सरस्वती के छाया चित्र में माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपस्थित मातृ शक्ति को वर्चुवल के माध्यम से महिला दिवस की बधाई देते हुवे प्रदेश में चल रहे महिलाओ के सशक्तिकरण के लिये सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओ पर प्रकाश डालते हुवे कहा छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार प्रदेश की मातृशक्ति की सुरक्षा समृद्धि और आत्मनिर्भरता के लिये निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर महिला सक्तियो का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे ।

मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष एतराम साहू ने कहा की किसी समाज और राष्ट्र की प्रगति में महिलाओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरर्षोत्तम घृतलहरे ने महिला दिवस की बधाई देते हुवे कहा की केंद्र की नरेंद्र मोदी जी की सरकार व प्रदेश की विष्णुदेव सरकार की योजनाये महिलाओं के सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित हो रही है।

विशेष अतिथि जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मांनद पटेल ने कहा कि नारी शक्ति समाज की सबसे बड़ी शक्ति है महिलाओ के सशक्त हुवे बिना किसी भी समाज का समग्र विकास संभव नहीं है।

विशेष अतिथि जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सिंहा ने कहा कि महिलाये हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही है ।

सभापति कवलजीत छाबड़ा ने कहा की महिलाये हर क्षेत्र में नया आयाम स्थापित कर रही है ।

जनपद सदस्य पुरर्षोत्तम घृतलहरे ने कहा कि आज महिलाये समाज के हर क्षेत्र में आगे है चाहे वह घर हो समाज हो या देश हो आप सब हमारी प्रेरणा है।

इस अवसर पर तहसीलदार ललित सिदार, महिला बाल विकास अधिकारी रतन तवर, डॉ. तारा अग्रवाल, संतोष गुप्ता ,पूजा रानी सलूजा सहित महिला बाल विकास के अधिकारी कर्मचारी व बड़ी संख्या में महिलाये उपस्थित थे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें