October 22, 2026 10:50 pm

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 01 फरवरी 2026 को आयोजित ।

व्यापम द्वारा परीक्षार्थियों के लिए दिशा निर्देश जारी

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन रविवार 01 फरवरी 2026 को महासमुंद जिले में दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली प्रातः 09:30 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें जिले के 10 निर्धारित परीक्षा केंद्रों में कुल 2524 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी प्रकार द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:45 बजे तक संपन्न होगी, जिसमें 17 परीक्षा केंद्रों में 4428 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

Maa Sharda Flex
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने परीक्षा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अपर कलेक्टर  सचिन भूतड़ा को जिला स्तर पर नोडल अधिकारी तथा प्राचार्य शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद श्रीमती करूणा दुबे को समन्वयक नियुक्त किया गया है। प्रशासन द्वारा परीक्षा संचालन को प्रभावी बनाने के लिए 30 जनवरी को नोडल एवं समन्वय अधिकारी की उपस्थिति में केंद्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों की ब्रीफिंग आयोजित की गई। इसके पश्चात 31 जनवरी को सभी परीक्षा केंद्रों में केंद्राध्यक्षों द्वारा पर्यवेक्षकों हेतु प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।
व्यापम द्वारा परीक्षार्थियों के लिए जारी निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के सभी पृष्ठों का केवल एक तरफा प्रिंट निकालकर लाना अनिवार्य होगा, क्योंकि प्रत्येक परीक्षा की एक प्रति परीक्षा केंद्र में जमा की जाएगी। परीक्षा दिवस पर प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा पैन कार्ड में से कोई एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना आवश्यक होगा, जिसके अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो स्पष्ट नहीं है, तो परीक्षार्थी दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाकर आएं। परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम दो घंटे पूर्व केंद्र पर उपस्थित रहना अनिवार्य होगा, ताकि सत्यापन एवं सुरक्षा जांच की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा में शामिल होना होगा। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी एवं गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित रहेगा। केवल बिना पॉकेट वाले साधारण स्वेटर की अनुमति दी गई है, जिसे सुरक्षा जांच के समय उतारकर जांच कराना होगा। पैरों में चप्पल पहनना अनिवार्य होगा तथा कानों में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना प्रतिबंधित रहेगा।


परीक्षा कक्ष में उत्तर लिखने के लिए केवल काले या नीले बॉल पेन का ही उपयोग किया जाएगा। किसी भी प्रकार के मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, पर्स, पाउच, बेल्ट, टोपी एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधे घंटे एवं समाप्ति के अंतिम आधे घंटे में कक्ष से बाहर जाना निषिद्ध रहेगा। अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी। धार्मिक अथवा सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले परीक्षार्थियों को सामान्य समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा तथा अतिरिक्त सुरक्षा जांच के उपरांत ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। प्रथम पाली में प्रातः 09:00 बजे के बाद तथा द्वितीय पाली में दोपहर 02:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचकर सभी निर्देशों का पालन करें।

प्रथम पाली में 10 निर्धारित परीक्षा केंद्रों में कुल 2524 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली में 17 परीक्षा केंद्रों में 4428 परीक्षार्थी होंगे शामिल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें