October 22, 2026 10:18 pm

फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन पिथौरा फुटबॉल लीग PFL 2025:

 

 फुटबॉल लीग PFL 2025: पिथौरा में लौटेगा फुटबॉल का स्वर्णिम दौर

जिले में खेल गतिविधियों का केंद्र माने जाने वाले पिथौरा में फुटबॉल के प्रति उत्साह चरम पर है। यहाँ एक अभिनव पहल के रूप में ‘पिथौरा फुटबॉल लीग’ (PFL) 2025 का आयोजन होने जा रहा है। आयोजन की तैयारियों को लेकर स्थानीय विश्राम गृह में एक महत्वपूर्ण बैठक भी संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा तय की गई बैठक में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष देवसिंह निषाद, सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा, डुलीकेशन साहू, अमरप्रीत छाबड़ा, विनोद सिन्हा और शैलेंद्र भोई उपस्थित रहे।
​नगर पंचायत अध्यक्ष देवसिंह निषाद ने पिथौरा के फुटबॉल के स्वर्णिम इतिहास को याद करते हुए इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने आयोजन समिति को पूर्ण सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया। बैठक में उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

यह प्रतियोगिता पूरी तरह से लीग पद्धति पर आधारित होगी, जिसमें कुल चार टीमें— रेड, ग्रीन, ब्लू और येलो हिस्सा लेंगी।


​प्रतिभागी जिले के सभी विकासखंडों के लगभग 60 चयनित खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन 29 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक ​स्थान शहीद भगत सिंह खेल मैदान, पिथौरा करेंगे
​साथ ही दर्शकों के लिए शाम के समय दूधिया रोशनी (Floodlights) में मैचों का आनंद लेने की व्यवस्था की गई है।प्रतियोगिता के विजेता और उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं जिसमें
​प्रथम पुरस्कार: ₹11,000 ( आकाश अग्रवाल, अधिवक्ता एवं समाजसेवी द्वारा प्रदत्त)
​द्वितीय पुरस्कार: ₹7,000 (राजेश पंडा ड – RP ग्रुप एवं अंशुल तिवारी द्वारा प्रदत्त)
​अन्य श्रेणियाँ: गोल्डन बूट, गोल्डन ग्लव्स, बेस्ट मिडफील्डर और बेस्ट गोल जैसे व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
नवोदित खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस टूर्नामेंट में आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों के रुकने और भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन सुधीर प्रधान ने किया। बैठक में मोनू गर्ग, रवि मोहंती, रमेश श्रीवास्तव, भीमा रौतिया, बबलू सोनी, कौशलदास मानिकपुरी, शैलेंद्र सिन्हा, अंजय सिन्हा, सुरेश ठाकुर सहित प्रज्ञान प्रधान, अरमान खलखो, यश मिश्र, मोहन नायक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी गण उपस्थित थे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें