बागबाहरा। बागबाहरा ब्लॉक के शिक्षक रिंकल बग्गा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र ही नहीं अपितु पूरे महासमुंद जिले में हर्ष का माहौल है। यह सम्मान बागबाहरा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। क्षेत्रवासियों, शिक्षकों एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने रिंकल बग्गा को इस उपलब्धि पर छात्र छात्राओं एवं नागरिकों, रिश्तेदारों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं।
यह है कि रिंकल बग्गा का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 और 2026 के लिए राज्य स्तर पर किया गया था, हालांकि अंतिम सूची में उनका चयन नहीं हो सका। इसके बावजूद शिक्षा के प्रति उनका समर्पण लगातार जारी रहा। खास बात यह है कि वर्ष 2018 के बाद पहली बार बागबाहरा क्षेत्र से किसी शिक्षक को राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
रिंकल बग्गा अपने शिक्षक साथियों के साथ मिलकर ‘सुपर 40 क्लासेज’ के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क कोचिंग भी प्रदान करते हैं। उनका यह प्रयास ग्रामीण एवं गरीब विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
रिंकल बग्गा की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी बताते हुए लोगों ने कहा कि उनका सम्मान केवल एक शिक्षक का सम्मान नहीं, बल्कि बागबाहरा की शिक्षा और प्रतिभा का सम्मान है।













